एनीमिया मुक्त भारत के लिए निकाली जागरूकता रैली

एनीमिया मुक्त भारत के लिए निकाली जागरूकता रैली


















सीएचसी रेहटी के स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत रैली निकाली। ग्रामीणों को एनीमिया रोग से होने वाले नुकसान व बचाव के बारे में जानकारी दी।


केन्द्र के अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह के नेतृत्व में एएनएम व आशाओं ने अस्पताल से रैली निकालकर राष्ट्रीय राजमार्ग रेहटी, दरबेशपुर गांव तक लोगों को जागरूक किया। बताया कि एनीमिया की वजह से गर्भवती महिलाओं की मौत हो जाती है। बच्चों व वृद्ध में खून की कमी से कई घातक बीमारियां होती है। एनीमिया होने पर आंख की पलक, नाखून ,त्वचा का रंग बदलकर सफेद होने लगता है। इससे बचने के लिए लोहे की कढ़ाई में ही खाना पका कर खाना चाहिए। अधिक से अधिक पत्तेदार सब्जी, मूंगफली, अंडा, मशरूम आदि खाने में उपयोग करना चाहिये। इस मौके पर डॉ. गुजंन, डॉ. रंजना राय, डॉ. हेमन्त यादव, दिनेश सिंह, एआरओ राजेश सिंह, आशुतोष सिंह, दिग्विजय मौर्य, दिनेश चौधरी, अजित यादव, फार्मासिस्ट शशिकांत यादव अन्य मौजूद रहे।














  •  

  •  

  •  

  •